केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरायी श्रध्दालूओं से भरी पिकअप: छह की मौत, 16 लोग घायल

12 घंटे पहले
छह की मौत, 16 लोग घायल

बालाजी का दर्शन कर मथुरा वृंदावन के लिए रवाना हुई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप मंगलवार सुबह केएमपी एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 16 लोग घायल हो गये। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

हादसे के वक्त मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा गांव के 21 ग्रामीण विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान वो दर्शन के लिए पिकअप से निकले थे। ग्रामीण, सोमवार शाम राजस्थान के खाटू श्याम, बालाजी के दर्शन कर मथुरा के वृंदावन के लौट रहे थे। इसी दौरान केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि 16 लोगों का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

दोनों चालक मौके से फरार

हादसे में पिकअप सवार सुनील, श्वेता यादव, सुधा, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी और रेखा घायल हो गए। वहीं, विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी और महेश की मौत हो गई। हालांकि, घायलों में शामिल सुधा की भी इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक को लेकर मौके से लेकर फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक सुधीर भी गायब मिला।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।