बहराइच में भारत-नेपाल की सीमा पार कराने वाले मॉड्यूल का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, एजेंटों की तलाश कर रही पुलिस

बहराइच|1 घंटा पहले
दो आरोपी गिरफ्तार, एजेंटों की तलाश कर रही पुलिस

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को सीमा पार कराने वाले एक मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। बिना वीजा के अमेरिकी नागरिक मनवीर और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वाले बिक्रमजीत सिंह की गिरफ्तारी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस मामले में संलिप्त एजेंटों की तलाश कर रही हैं।

रूपईडीहा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी नागरिक मनवीर और पंजाब निवासी बिक्रमजीत सिंह को पकड़ा गया। आरोपी बिना वैध वीजा और फर्जी आधार कार्ड जैसे कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। सीमा पार कराने वाले ये स्थानीय एजेंट और मॉड्यूल यात्रियों व घुसपैठियों से सुरक्षित निकासी और फर्जी कागजात तैयार करने के नाम पर भारी मुनाफा वसूलते हैं।

सीमा पार कराने के लिए तय की जाती थी रकम

भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय सीमा पार कराने वाले नेटवर्क की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह पहले यात्रियों से बातचीत कर उनकी पहचान, यात्रा का उद्देश्य और दस्तावेजों की स्थिति समझता था। इसके बाद जोखिम और परिस्थितियों के आधार पर सीमा पार कराने की रकम तय की जाती थी। एजेंसियां अब इस पूरे मॉड्यूल की विस्तार से जांच कर रही हैं।

आरोपियों से जुटाई जा रही जानकारी

जांच में गिरफ्तार तीनों स्थानीय आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। इनोवा चालक राहुल कुमार रुपईडीहा के केवलपुर गांव का निवासी है, जबकि उसके सहयोगी सुरेश कुमार पाठक और दिलीप महानंद पुरवा का रहने वाला है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा सके।

संदिग्ध संप​त्तियों की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों को शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि पिछले कुछ वर्षों में तीनों आरोपियों ने जमीन, मकान और अन्य माध्यमों से उल्लेखनीय संपत्ति अर्जित की है। अब पुलिस उनके आय के स्रोत, बैंक खातों और संपत्तियों की वैधता की भी जांच कर रही है। यदि आय से अधिक संपत्ति या संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिलते हैं तो कानूनी कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।

आरोपी को पंजाब ले गई पुलिस

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस को अवगत करा दिया गया था। शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम रुपईडीहा पहुंची और कानूनी प्रक्रिया में शामिल रही। ट्रांजिट रिमांड की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वांछित आरोपी विक्रमजीत सिंह को पंजाब ले जाया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।