बहराइच में मेडिकल स्टोर में लगी आग: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

बहराइच शहर में मेडिकल कॉलेज के महिला गेट के सामने स्थित न्यू किरण मेडिकल स्टोर में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इससे आसपास के इलाको में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। क्यूआरटी में तैनात दरोगा हरेराम सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग की लपटों के बीच दुकान में प्रवेश किया और बिजली के तार को काट दिया, जिससे आग आगे फैलने से रुक गई।
दवाइयां जलकर हुई खाक
समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों तक आग फैलने से रोक दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से मेडिकल स्टोर के अंदर रखी लाखों रूपये की दवाइयां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन भी किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया







