मुख्यमंत्री का बहराइच दौरा: 352 करोड़ रूपये की देंगें सौगात, जिलों में 153 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

बहराइच|13 घंटे पहले
352 करोड़ रूपये की देंगें सौगात, जिलों में 153 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच जिले के दौरे पर रहेंगें। जहाँ वे 352 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे महसी विधानसभा क्षेत्र के तेजवापुर ब्लॉक स्थित बेड़नापुर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इस सौगात से मुख्य रूप से महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्रों को फायदा होगा, जिसमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं।

बहराइच के साथ-साथ मुख्यमंत्री आज पड़ोसी जिले श्रावस्ती का भी दौरा करेंगे। दोनों जिलों को मिलाकर वे कुल 748 करोड़ रुपये से अधिक की 153 परियोजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विकास कार्यों की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, आवास की चाबियां और आयुष्मान कार्ड भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।