गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या: कटरा गैंग पर गहराया शक, चार हमलावर फरार

शहर के फुल्लनपुर बाईपास रोड स्थित चर्चित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू राय के पुत्र विनीत राय की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइकों पर सवार चार हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11 बजे दो बाइकों पर सवार चार युवक बिंदु होटल पहुंचे। वहां उन्होंने होटल के गार्ड से बीयर की मांग की। गार्ड ने मना कर दिया। इसी दौरान विनीत राय होटल से अपने घर जाने के लिए निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश और कटरा गैंग के एंगल पर जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व कटरा गैंग से जुड़े युवकों और होटल प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था। जिसके दौरान होटल में तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में केस दर्ज है। होटल मालिक आरोपितों के खिलाफ सक्रिय पैरवी कर रहे थे। इसी वजह से संदेह की सुई कटरा गैंग से जुड़े युवकों की ओर घूम रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।




