गोरखपुर में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस ने सीज किया वाहन

बड़हलगंज कस्बे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई। दूसरे शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में शामिल वाहन भी जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश लगातार जारी है। घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। हादसा पटना चौराहे के पास हुआ था। वी-मार्ट के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों शिक्षक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रामजीत यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल पाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों शिक्षक दोहरीघाट से लौट रहे थे। दोनों बाइक से बड़हलगंज वापस आ रहे थे। रामजीत यादव छपरा प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। राहुल पाल माध्यमिक विद्यालय रियाव में कार्यरत हैं। दोनों कस्बे में किराए के मकान में रहते थे। मृतक शिक्षक रामजीत यादव मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे। उनका गांव हरिहरपुर बताया गया है। घायल राहुल पाल कानपुर नगर के निवासी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
भाई की एप्लीकेशन पर केस दर्ज
शनिवार को मृतक के भाई रामदुलारे यादव ने थाने में एप्लीकेशन दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पिकअप वाहन संख्या UP 52 F 9432 को नामजद किया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि पिकअप वाहन कब्जे में ले लिया गया है। चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
CCTV फुटेज भी चेक कर रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। फुटेज के जरिए चालक की पहचान की कोशिश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
वेबसाइट पर ही पढ़ें









