गाजीपुर में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: मौके पर हुई मौत, स्कॉर्पियों सवार की मदद से पुलिस ने चालक को पकड़ा

गाजीपुर में रजागंज में देर रात पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सोनू यादव सड़क पर गिर गया। इसके बाद पिकअप उन्हें कुचलते हुए सुहवल की ओर भाग गई। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे स्कॉर्पियो सवार ने पिकअप का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से वाहन और चालक को पकड़ लिया गया।
हादसे के बाद रजागंज चौकी से घटनास्थल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर भीड़ जुटने से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ हटाई और यातायात व्यवस्था संभाली। सोनू के मोबाइल से किसी व्यक्ति ने उनके परिवार को हादसे की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बुधवार तड़के करीब 3:37 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल भेज दिया।
शहर से घर की ओर लौट रहा था सोनू
सोनू यादव झींगुर पट्टी, मार्किनगंज के रहने वाला था। वह अपनी बाइक से शहर से घर लौट रहा था। रजागंज पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू सड़क पर गिर गया। इसके बाद पिकअप उन्हें कुचलते हुए सुहवल की ओर निकल गई। इसी दौरान पीछे से स्कॉर्पियो से आ रहे व्यक्ति ने पिकअप का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। सुहवल पुलिस की मदद से पिकअप और उसके चालक को पकड़ लिया गया।
वाहनों की लगी लंबी कतार
हादसे की जानकारी मिलते ही रजागंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से रजागंज चौकी से लेकर घटनास्थल तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात को व्यवस्थित कराया। सोनू के मोबाइल से किसी व्यक्ति ने परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव से संबंधित जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की।
पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया शव
बुधवार तड़के करीब 3:37 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सोनू की शादी करीब चार साल पहले सोनी देवी से हुई थी। दोनों की एक छोटी बच्ची है और सोनी चार माह की गर्भवती हैं। पति की मौत की खबर सुनकर सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ हैं।










