गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या: घर लौटते वक्त दबंग ने दागीं दो गोलियां, इलाज के दौरान मौत

उत्तरप्रदेश|6 घंटे पहले
घर लौटते वक्त दबंग ने दागीं दो गोलियां, इलाज के दौरान मौत

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनू नाम के युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। पहली गोली लगते ही विपिन सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद हमलावर ने उन पर दूसरी गोली भी चला दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।

जांच में जुटी पुलिस

चिकित्सकों के अनुसार, विपिन को लगी गोलियों में एक गोली सीने के पास लगी थी। इससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।