बस्ती में तालाब में डूबे दो मासूम: रातभर चला सर्च अभियान, तीसरा साथी डरकर लौटा घर

उत्तरप्रदेश|2 घंटे पहले
रातभर चला सर्च अभियान, तीसरा साथी डरकर लौटा घर

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से देर रात तक चले तलाश अभियान के बाद दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बोदवल गांव निवासी अनुज पुत्र हरिगोबिंद और गणेश पुत्र गोपाल अपने पड़ोसी युवराज पुत्र अमृत कन्नौजिया के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय अनुज और गणेश गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद युवराज घबरा गया और बिना किसी को घटना की जानकारी दिए चुपचाप घर लौट आया। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पूछताछ में युवराज ने बताया कि दोनों तालाब में डूब गए हैं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में खोज अभियान शुरू कराया।

देर रात मिले दोनों बच्चों के शव

लगातार कई घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद रात करीब दो बजे दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दोनों शव बाहर निकलवाए गए। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के दो बच्चों की असमय मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।