हापुड़ में बच्ची के साथ दरिंदगी: कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने लें गये युवक, पंचायत में मामले को दबाने की कोशिश

हापुड़ के पिलखुवा थानाक्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दो चचेरे भाइयों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने कोल्ड ड्रिक्स दिलवाने के बहाने से बुलाया और थोड़ी दूरी पर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार आरोपीयों की तलाश कर रही हैं।
लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इस पर पंचायत करके मामले को दबाने को प्रयास किया गया। देर शाम जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार आरोपीयों के परिवार से दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
दो सप्ताह पहले नये मकान में शिफ्ट हुआ था बच्ची का परिवार
थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने एक महीने पहले मकान खरीदा था। इस मकान में वह दो सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुआ है। रविवार शाम को करीब छह बजे परिवार की सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और बच्ची के साथ खेलने लगा। वह बच्ची को कोल्ड ड्रिक्स दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। तभी उसका चचेरा भाई भी आ गया। वह बच्ची को गांव के पास एकांत क्षेत्र में ले गए और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसको वहीं छोड़कर अपने-अपने घर चले गए।
बिरादरी का बहाना देकर मामले को दबाने की कोशिश
ग्रामीणों के अनुसार बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इस पर आसपास के जिम्मेदार लोग एकत्र हो गए और दोनों युवकों को बुलाकर पिटाई की गई। दोनों की पिटाई के बाद बिरादरी की दुहाई देकर मामले को दबाने का निर्णय लिया गया। पीड़िता के परिवार को चुप रहने के लिए धमकाया गया। देर शाम तक ब्लीडिंग नहीं रुकने पर बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं दोनों आरोपी युवक फरार हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










