बाराबंकी के डीएसपी की सड़क हादसे में मौत: पीछे से ट्रक में जा घुसी कार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

बाराबंकी|
पीछे से ट्रक में जा घुसी कार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में बाराबंकी में तैनात डीएसपी नरेंद्र सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उनके साथ मौजूद गनर (सिपाही) योगेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब सवा सात से आठ बजे के बीच सीओ नरेंद्र सिंह अपने गनर योगेंद्र सिंह के साथ कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार क्षेत्र के कौवा रमपुरा (खरगुआ) गांव के पास अचानक उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से बेहद तेज रफ्तार में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इलाज के दौरान हुआ निधन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कार में बुरी तरह फंसे सीओ नरेंद्र सिंह और सिपाही को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज (PGI) में भर्ती कराया गया। रविवार देर रात इलाज के दौरान सीओ नरेंद्र सिंह का निधन हो गया, जिसकी पुष्टि बाराबंकी के एसपी ने की।

यूपी पुलिस परिवार में शोक की लहर

बाराबंकी के डीएसपी के असामयिक निधन की खबर से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP UP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल, जनपद बाराबंकी में नियुक्त क्षेत्राधिकारी श्री नरेंद्र सिंह के उपचार के दौरान निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका असमय जाना यूपी पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।" पुलिस प्रशासन ने दिवंगत अधिकारी के परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।