बाराबंकी में जर्जर मकान गिरने से बुजुर्ग की मौत: टीन शेड के नीचे सो रहे थे, बारिश के कारण कमजोर हो गई थी दीवार

बाराबंकी|
टीन शेड के नीचे सो रहे थे, बारिश के कारण कमजोर हो गई थी दीवार

बाराबंकी में असंदरा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात ​​मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा धनौली खास गांव के पूरे पाठक में हुआ। सालिकराम कश्यप खाना खाने के बाद घर के पास बने टीन शेड के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान पास की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल अनिल सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दीवार के कमजोर हो जाने की आशंका

बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके कारण उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की सही वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने कमजोर दीवारों और जर्जर हिस्सों के पास सोने या बैठने के लिए सावधानी बरतने की आपील की हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।