एमपी में बाराबंकी के रहने वाले इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत: कई बार बेल बजाने पर नही खुला दरवाजा, अचेत अवस्था में बिस्तर पड़ा मिला शव

बाराबंकी|
कई बार बेल बजाने पर नही खुला दरवाजा, अचेत अवस्था में बिस्तर पड़ा मिला शव

बाराबंकी के रहने वाले सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मध्य प्रदेश में गुरुवार रात मौत हो गई। उनकी कटनी में बंद कमरे में लाश मिली है। वह आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरे थे। शव बिस्तर पर पड़ा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। घटनास्थल माधवनगर के बरगवां में है।

माधवनगर पुलिस सूचना पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। वहां कमरे में बेड पर अधिकारी अचेत पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की गई है। वह मूलरूप से बाराबंकी के निलालडिया असंदा के रहने वाले विजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे थे। कटनी में उनकी पोस्टिंग थी।

दरवाजा खटखटाने पर नहीं मिला कोई जवाब

माधवनगर पुलिस के मुताबिक, सुबह सरकारी ड्राइवर मानवेंद्र प्रताप के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था। उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई।​ जिसके बादन कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।

मौके से नही मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मानवेंद्र प्रताप सिंह की पोस्टिंग 2024-25 में आयकर विभाग के कटनी कार्यालय में हुई थी। जॉइनिंग के बाद से वह बरगवां स्थित विभागीय गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे। पत्नी समेत उनका परिवार बाराबंकी में रहता है और वह कटनी में अकेले रह रहे थे।

पुलिस ने परिजनों को सूचना

माधवनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दे दी गई है। परिजन के कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अधिकारी की मौत की सही वजह सामने आएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।