बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

बाराबंकी|
फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर भगौली गांव में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान गायत्री पत्नी आशीष के रूप में हुई है। गायत्री अपने पति आशीष के साथ शाहपुर भगौली गांव स्थित ससुराल में रहती थी। शनिवार को उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी परिजनों को हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची बड्डूपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। गायत्री का मायका भगौली तीर्थ बताया गया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे विवाहिता की मौत की जानकारी मायके पक्ष को हुई। इसके बाद वहां भी कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वि​धिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।