बाराबंकी में भाजपा विधायक का वायरल हुआ ​वीडियो: मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की दी थी चेतावनी, सोलह के ​खिलाफ क्रॉस केस

बाराबंकी|
मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की दी थी चेतावनी, सोलह के ​खिलाफ क्रॉस केस

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की मौत के बाद नया मोड़ सामने आया हैं। जहां पूरे गुमान मजरे कोलवा गांव में सरकारी परती जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस विवाद में ट्रैक्टर की चपेट में आने से शमशेर अली (70) नामक बुजुर्ग की मौत हो गई थी और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे।

मामले में नया मोड़ तब आया जब हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में विधायक थाना प्रभारी को चेतावनी देते नजर आ रहे थे कि अगर दूसरे पक्ष की तहरीर (पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो वह आंदोलन करेंगे।

दर्ज हुआ दूसरे पक्ष का मुकदमा

विधायक के हस्तक्षेप और वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से सीमा सिंह पत्नी विक्रमाजीत सिंह की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस ने अजमत अली, मोहम्मद रियाज, सलामुद्दीन, मोहम्मद हुसैन, मुश्ताक अली और गफ्फार अली सहित 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 15 नामजद और एक अज्ञात आरोपी है।

पन्द्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मृतक शमशेर अली के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की थी। तब दूसरे पक्ष के 15 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

धारदार ​ह​थियार से हमला करने का लगाया आरोप

क्रॉस केस की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जब वे बाग की जमीन की जुताई कर रहे थे, तब मृतक पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, इसी हमले से बचने की कोशिश में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा था।

दोनों पक्षों की गहनता से की जायेगी जांच

पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब उपलब्ध सबूतों और दावों की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की निष्पक्ष विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।