कानपुर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, आसपास के गोदाम सुरक्षित

उत्तरप्रदेश|7 घंटे पहले
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, आसपास के गोदाम सुरक्षित

जूही थाना क्षेत्र की राखी मंडी स्थित एक कबाड़ गोदाम में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गोदाम के आसपास टट्टर से बनी कई झोपड़ियां भी जलकर राख हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। किदवई नगर और बाबूपुरवा फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की गाड़ियों तथा 20 से अधिक फायरकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास मौजूद अन्य गोदामों तक लपटें फैलने से रोक ली गईं।

प्लास्टिक और पॉलीथिन का हुआ नुकसान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से गोदाम में रखी प्लास्टिक और पॉलीथिन सहित अन्य कबाड़ सामग्री जलकर नष्ट हो गई। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस और फायर विभाग की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।