सिद्धार्थनगर में अपहरण-रेप का आरोपी गिरफ्तार: रेलवे यार्ड से पुलिस ने दबोचा, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और रेप के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 11 जुलाई को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र के पास से उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने के आरोप में 11 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर निवासी महेंद्र के पुत्र करन कुमार को नामजद किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शोहरतगढ़ कस्बे में मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में घेराबंदी की। पहचान की पुष्टि होने के बाद आरोपी करन कुमार को मौके से अरेस्ट कर लिया गया।
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया। मामले की विवेचना जारी है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









