यूपी में 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला: कई जिलों में बदले गए एसडीएम, 54 महिला अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। स्थानांतरित अधिकारियों में 54 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को नई तैनाती दी गई है। वहीं, कई अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार, कानपुर देहात की एसडीएम सुरभि शर्मा को बागपत, गाजीपुर के एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर तथा उन्नाव के एसडीएम शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है। वहीं, वाराणसी की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात, मैनपुरी के एसडीएम गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के एसडीएम मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी में नई जिम्मेदारी दी गई है। क्षिप्रापाल का लखनऊ से संतकबीरनगर, अरुण कुमार का संतकबीरनगर से गौतमबुद्धनगर, क्षितिज द्विवेदी का उन्नाव से देवरिया, अवधेश कुमार निगम का देवरिया से फिरोजाबाद, विश्वेश्वर सिंह का जालौन से सिद्धार्थनगर, मनीष कुमार का ललितपुर से गोरखपुर, आशुतोष का कुशीनगर से हरदोई, कुंवर सचिन सिंह का गोरखपुर से मऊ, सिद्धार्थ पाठक का गोरखपुर से फिरोजाबाद, कुणाल का सिद्धार्थनगर से महराजगंज, हरिशंकर लाल का देवरिया से गौतमबुद्धनगर, अभिषेक कुमार शुक्ल का सहायक आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ के पद से गोरखपुर, विकास कुमार वर्मा का रामपुर से देवरिया, हेमंत पटेल का जालौन से कुशीनगर, प्रशान्त वर्मा का गोरखपुर से बिजनौर तथा अवनीश त्रिपाठी का गोंडा से महराजगंज उपजिलाधिकारी पद पर तबादला किया गया है।
महिला अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
हाथरस की एसडीएम लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी बनाया गया है। अमरोहा के एसडीएम पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है। वहीं, यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा प्रज्ञा पांडेय, अजेंद्र सिंह, अभिनव यादव, आकांक्षा गौतम और शिखा शुक्ला समेत कई अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है।
चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखे जा रहे तबादले
सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई एसडीएम की तैनाती की गई है। यही अधिकारी चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। बताया जा रहा है कि तबादलों में प्रशासनिक जरूरतों के साथ अन्य विभिन्न पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









