नोएडा में डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही एजेंसियां अलर्ट, डॉग-बॉम्ब स्क्वॉड ने की जांच

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
ई-मेल मिलते ही एजेंसियां अलर्ट, डॉग-बॉम्ब स्क्वॉड ने की जांच

जिलाधिकारी कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने डीएम कार्यालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। लेकिन मामले को गंभीर मानते हुए जांच जारी है।

धमकी मिलने के बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, एंटी-सैबोटाज चेक टीम, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कार्यालय परिसर के प्रत्येक हिस्से की गहन तलाशी ली। अधिकारियों के अनुसार, अब तक जांच में कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

ई-मेल के स्रोत की साइबर जांच जारी

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच साइबर विशेषज्ञों की मदद से की जा रही है। ई-मेल किस स्थान और किस माध्यम से भेजा गया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। मामले में आगे की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।