सरयू में गिरने से बुजुर्ग की मौत: पुल की रेलिंग पर थे बैठे, चार घंटे बाद नदी से निकाली गई बॉडी

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
पुल की रेलिंग पर थे बैठे, चार घंटे बाद नदी से निकाली गई बॉडी

गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिमुहानी संगम पसका घाट पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। पुल की रेलिंग पर बैठकर हवा ले रहे बुजुर्ग अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में जा गिरे। स्थानीय गोताखोरों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उनकी बॉडी बाहर निकाली गई। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परसपुर थाना क्षेत्र के पसका निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता शुक्रवार सुबह रोज की तरह टहलने के बाद त्रिमुहानी संगम स्थित पुल की रेलिंग पर बैठकर हवा ले रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। वह सीधे सरयू नदी में जा गिरे। नदी में स्नान कर रहे लोगों ने घटना देख तत्काल शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही गांव के गजेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने बचाव का प्रयास शुरू कराया और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया।

चार घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

गोताखोरों ने लगातार तलाश अभियान चलाया और करीब चार घंटे बाद सुबह लगभग 10:30 बजे राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का शव नदी से बाहर निकाला। सूचना पर परसपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अपने पीछे तीन बेटे और चार बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभी संतानों का विवाह हो चुका है। उनकी पत्नी गीता का छह वर्ष पहले निधन हो गया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुत्र राहुल गुप्ता ने बताया कि परिवार को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि रोज की तरह सुबह टहलने निकले उनके पिता इस तरह हादसे का शिकार हो जाएंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।