गोरखपुर जिलाध्यक्ष बने राजकुमार यादव: पार्टी विस्तार पर रहेगा पूरा जोर, समर्पण और अनुभव पर मिला दायित्व

जन संदेश पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पार्टी ने राजकुमार यादव को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति में कहा गया है कि समाज और संगठन के प्रति उनके समर्पण, सराहनीय कार्यों और निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से शहर में संगठन को नई दिशा मिलेगी। पार्टी का विस्तार और मजबूती और अधिक प्रभावी ढंग से होगी।
पार्टी ने उम्मीद जताई है कि राजकुमार यादव सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, समानता, राष्ट्र की एकता-अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को जनहित से जुड़े मुद्दों पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। पार्टी ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है। पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।











