NSUI महानगर अध्यक्ष बने रवि पांडेय: युवाओं को संगठन से जोड़ना मुख्य लक्ष्य, छात्र हित पहली प्राथमिकता

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रवि पांडेय को गोरखपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महानगर इकाई छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को अधिक मजबूती के साथ उठाएगी। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
नियुक्ति के बाद रवि पांडेय ने कांग्रेस एवं एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है। उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, छात्रों के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाने और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष करने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया।
पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे जिम्मेदारी
साथ ही सीनियर लीडर्स, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। इसे वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









