आरसीबी ने दिल्ली को दिया 176 रन का लक्ष्य: भुवनेश्वर की घातक गेंदबाजी, 8 ओवर में DC के 3 विकेट गिरे

आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 176 रन का लक्ष्य दिया है। मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की शुरुआत ठीक रही।
फिल सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंद पर 63 रन बनाए। यह उनकी इस सीजन की दूसरी फिफ्टी है। सॉल्ट और विराट कोहली के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। कोहली ने 19 रन बनाए। टिम डेविड ने 26 रन जोड़े। देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए। टीम ने अंत में तेजी से रन जुटाए।
दिल्ली की गेंदबाजी
दिल्ली के गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला। क्रुणाल पंड्या रन आउट हुए।
दिल्ली की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। 8 ओवर में टीम ने 3 विकेट खो दिए। स्कोर 70 रन है। पाथुम निसांका, करुण नायर और समीर रिजवी आउट हो चुके हैं। तीनों विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। इस समय केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। मैच अभी रोमांचक स्थिति में है।
---------------------------
आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में आज शनिवार को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार लय में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना वापसी को बेताब दिल्ली कैपिटल्स से होगा। जहां एक तरफ आरसीबी जीत का पंजा लगाने को तैयार है। वहीं दिल्ली की टीम लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखने के लिए संघर्ष करेगी।
इस सीजन में आरसीबी की सफलता की कहानी केवल विराट कोहली तक सीमित नहीं है। हालांकि कोहली ने अब तक सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है, लेकिन इस बार उन्हें टीम के अन्य बल्लेबाजों का भरपूर साथ मिल रहा है।
कप्तान रजत पाटीदार इस समय लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं जिन्होंने 5 मैचों में ही 21 छक्के जड़ दिए हैं। देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट और टिम डेविड की तूफानी पारियों ने कोहली को खुलकर खेलने की आजादी दी है। बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 4 मैचों में जीत दर्ज की है।
कप्तानी और गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन अब तक किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रहा है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल न तो बल्ले से और न ही गेंद से कोई प्रभाव छोड़ पाए हैं। 4 मैचों में उनके नाम सिर्फ 3 विकेट और बहुत कम रन दर्ज हैं। केएल राहुल, डेविड मिलर और नीतीश राणा जैसे अनुभवी नाम अब तक टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल रहे हैं। टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं और 10 की इकोनॉमी से रन लुटा रहे हैं। मुकेश कुमार और टी नटराजन भी विकेट निकालने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। केवल समीर रिजवी ने ही अब तक बल्लेबाजी में कुछ जुझारूपन दिखाया है लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिल्ली के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल और अन्य।
दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, डेविड मिलर, पाथुम निसांका, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नीतीश राणा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, लुंगी नगिदी और काइल जैमीसन।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










