धोनी की वापसी का इंतजार खत्म?: हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतर सकते हैं ‘कैप्टन कूल’, फिटनेस पर अंतिम फैसला आज

16 अप्रैल 2026
हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतर सकते हैं ‘कैप्टन कूल’, फिटनेस पर अंतिम फैसला आज

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब धीरे-धीरे जीत की राह पर लौटती नजर आ रही है। लगातार तीन हार के बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए पिछले दो मुकाबले जीत लिए हैं। अब सभी की निगाहें दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की संभावित वापसी पर टिकी हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में मैदान पर उतर सकते हैं।

एमएस धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में काफ स्ट्रेन के कारण टीम से बाहर रहे। हालांकि अब उनकी फिटनेस में तेजी से सुधार हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी मैच से पहले यह फैसला करेंगे कि वह टीम के साथ हैदराबाद जाएंगे या नहीं। 18 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में उनकी वापसी की पूरी संभावना जताई जा रही है।

जीत की लय में लौटी चेन्नई

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में सीएसके ने लगातार दो जीत दर्ज कर टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के बाद टीम अब अपने अभियान को और मजबूत करना चाहेगी।

केकेआर के खिलाफ दमदार प्रदर्शन

पिछले मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन (48) और डेवाल्ड ब्रेविस (41) ने अहम पारियां खेलीं।

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 160/7 ही बना सकी। गेंदबाजी में नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।

पॉइंट्स टेबल में सुधार की कोशिश

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हासिल कर लिए हैं और टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। अब टीम की नजरें लगातार जीत दर्ज कर टॉप-4 में जगह बनाने पर हैं।

एसआरएच के खिलाफ अहम चुनौती

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला चेन्नई के लिए काफी अहम रहने वाला है। जहां एक ओर टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं धोनी की संभावित वापसी से टीम को अनुभव और मजबूती दोनों मिल सकती हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।