IPL में आज गुजरात Vs हैदराबाद: सीजन में पहली बार होगा सामना, टाइटंस ने सनराइजर्स को पांच बार हराया

12 मई 2026
सीजन में पहली बार होगा सामना, टाइटंस ने सनराइजर्स को पांच बार हराया

आईपीएल 2026 में आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। एसआरएच और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों के 11 मैचों में 14-14 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट के कारण हैदराबाद दूसरे नंबर पर है। गुजरात तीसरे स्थान पर मौजूद है। आज जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी।

इस सीजन दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी। अब तक दोनों के बीच छह मुकाबले खेले गए हैं। गुजरात का रिकॉर्ड पूरी तरह भारी रहा है। टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं। हैदराबाद केवल एक मैच जीत सका है। पिछले सीजन भी गुजरात ने दोनों मैच जीते थे। ऐसे में सनराइजर्स पर दबाव ज्यादा रहेगा। वहीं गुजरात जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

गिल और सुदर्शन गुजरात की ताकत

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने शानदार वापसी की है। शुरुआती मैचों में टीम संघर्ष करती दिखी थी। लेकिन अब टीम बेहतरीन लय में नजर आ रही है। राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत ने आत्मविश्वास बढ़ाया है। गुजरात की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत दिखी है। शुभमन गिल और सुदर्शन लगातार रन बना रहे हैं। दोनों की जोड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। गिल ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों में 462 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा रहा है। मिडिल ऑर्डर में जास बटलर और सुदंर टीम को मजबूती देते हैं। हालांकि ऊपरी क्रम जल्दी आउट हुआ तो दबाव बढ़ सकता है। ऐसे समय राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर्स अहम होंगे।

गुजरात की गेंदबाजी भी खतरनाक

गुजरात का बॉलिंग अटैक काफी संतुलित माना जा रहा है। मोहम्मद सिराज नई गेंद से खतरनाक साबित हो सकते हैं। वहीं कगिसो रबाडा लगातार विकेट निकाल रहे हैं। रबाडा इस सीजन 18 विकेट ले चुके हैं। बीच के ओवरों में राशिद खान बड़ा रोल निभा सकते हैं। उनकी फिरकी मैच का रुख बदल सकती है।

हैदराबाद की बल्लेबाजी सबसे बड़ी ताकत

Sunrisers Hyderabad इस सीजन विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जा रही है। टीम आठ बार 200 रन का आंकड़ा पार कर चुकी है। मुंबई के खिलाफ टीम ने 249 रन बनाए थे। Heinrich Klaasen इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं। Abhishek Sharma भी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। Ishan Kishan ने भी कई तेज पारियां खेली हैं। यही वजह है कि हैदराबाद की बल्लेबाजी सबसे खतरनाक मानी जा रही है।

कमिंस की वापसी से मजबूत हुई बॉलिंग

Pat Cummins की वापसी ने टीम को नई ऊर्जा दी है। चोट के कारण वह शुरुआती मैचों से बाहर थे। वापसी के बाद हैदराबाद की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत दिख रही है। युवा गेंदबाज Eshan Malinga भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 16 विकेट लिए हैं। वह टीम के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं।

बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी पिच

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर अक्सर देखने को मिलते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 50 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 25 मैच चेज करने वाली टीम जीती है। 24 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते। एक मैच टाई रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।