भारत और अफगानिस्तान मुकाबले का क्रेज: धर्मशाला की फ्लाइटें हुईं महंगी, यात्रियों की जेब पर पड़ा असर

21 घंटे पहले
धर्मशाला की फ्लाइटें हुईं महंगी, यात्रियों की जेब पर पड़ा असर

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून को धर्मशाला में होने वाले वनडे मुकाबले का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मैच को लेकर बढ़ी दर्शकों की संख्या और पर्यटन सीजन के चलते दिल्ली से धर्मशाला के लिए उड़ानों का किराया अचानक कई गुना बढ़ गया है। सामान्य दिनों में 5,500 से 7,000 रुपये के बीच मिलने वाले इकोनॉमी क्लास टिकट अब 10,000 से 16,000 रुपये से अधिक में उपलब्ध हैं।

वर्तमान में कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए प्रतिदिन पांच उड़ानें संचालित हो रही हैं। जिनमें इंडिगो की तीन और स्पाइसजेट की दो उड़ानें शामिल हैं। मैच से पहले बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों द्वारा टिकट बुक कराए जाने के कारण एयरलाइंस कंपनियों ने किराए में उल्लेखनीय वृद्धि कर दी है। बुधवार को दिल्ली से सुबह 6:50 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 16,164 रुपये प्रति यात्री दर्ज किया गया। वहीं सुबह 10:40 बजे की स्पाइसजेट उड़ान के लिए 10,843 रुपये और दोपहर 12:30 बजे संचालित दूसरी उड़ान के लिए 13,477 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है।

पर्यटन सीजन ने भी बढ़ाई मांग

विशेषज्ञों का मानना है कि क्रिकेट मुकाबले के अलावा हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के तेज होने से भी हवाई यात्रा की मांग बढ़ी है। हाल ही में ट्रैकिंग स्थलों के खुलने और पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। पर्यटन सीजन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले के संयुक्त प्रभाव से हवाई टिकटों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।