विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: शेफाली-मंधाना पर बड़ी जिम्मेदारी, फातिमा सना की फिटनेस पर सस्पेंस

3 घंटे पहले
शेफाली-मंधाना पर बड़ी जिम्मेदारी, फातिमा सना की फिटनेस पर सस्पेंस

महिला टी-20 विश्व कप में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी रहेंगी। एजबेस्टन स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच टूर्नामेंट में दोनों टीमों का पहला मुकाबला होगा। भारत पिछले टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। जबकि पाकिस्तान की टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें भारतीय टीम ने 13 मैच जीते हैं। जबकि पाकिस्तान को केवल तीन जीत मिली हैं। टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से छह मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है। आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में जरूर हैं। लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

भारतीय बल्लेबाजी होगी सबसे बड़ी ताकत

भारतीय टीम की सबसे बड़ी मजबूती उसका शीर्ष क्रम माना जा रहा है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर अनुभव और नेतृत्व के दम पर मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगी। जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा भी बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका निभाएंगी। गेंदबाजी विभाग में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती हैं।

अभ्यास के दौरान फातिमा को लगी चोट

पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान फातिमा सना की फिटनेस है। अभ्यास सत्र के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। फातिमा न केवल टीम की कप्तान हैं। साथ ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पाकिस्तान की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी भी हैं। उनकी अनुपस्थिति पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

संतुलित पिच पर होगा रोमांचक मुकाबला

एजबेस्टन की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलने की संभावना है। जबकि बाद के ओवरों में स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।