कॉमनवेल्थ गेम्स का आज से आगाज: मेडल की रेस में 125 भारतीय, 30 जुलाई को एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा

1 घंटा पहले
मेडल की रेस में 125 भारतीय, 30 जुलाई को एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज होगा। इस बार भारत की ओर से करीब 125 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। हालांकि क्रिकेट, बैडमिंटन और शूटिंग जैसे खेल इस संस्करण का हिस्सा नहीं हैं, जिससे भारत के पदकों की संख्या प्रभावित होने की संभावना है। प्रतियोगिता में 10 खेलों की 215 पदक स्पर्धाएं आयोजित होंगी। भारतीय दल में नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाई जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों का अभियान 24 जुलाई से शुरू होगा। पहले दिन बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जसमीन लंबोरिया और सुमित कुंडू चुनौती पेश करेंगे, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक मलिक, परमजीत कुमार और सुमन देवी एक्शन में दिखाई देंगे। 25 जुलाई को 3x3 बास्केटबॉल में भारत का मुकाबला वेल्स से होगा। इसी दिन लवलीना बोरगोहाई, परवीन हुडा और अरुंधति चौधरी बॉक्सिंग रिंग में उतरेंगी। 26 जुलाई को मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद होंगी। 27 और 28 जुलाई को एथलेटिक्स, स्विमिंग और वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ी पदक की चुनौती पेश करेंगे।

30 जुलाई को नीरज चोपड़ा पर रहेंगी निगाहें

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 30 जुलाई को मैदान में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव भी जैवलिन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा तेजस्विन शंकर, मार्टिना देवी और लवप्रीत सिंह भी उसी दिन प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और रेस वॉक सहित कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।