राजस्थान ने केकेआर को दिया 156 रन का टारगेट: कोलकाता की खराब शुरुआत, रहाणे-सीफर्ट सस्ते में आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरते रहे। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 39 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। कोलकाता की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वरूण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट झटके। वहीं सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। इन गेंदबाजों की वजह से राजस्थान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
वहीं कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 5 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। पहले टिम सीफर्ट आउट हुए। इसके बाद कप्तान रहाणे भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे टीम पर दबाव बढ़ गया है। 156 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने टिम सीफर्ट को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। उन्हें नंद्रे बर्गर ने आउट किया। रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए। अब टीम को संभालने की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाजों पर आ गई है।
पावरप्ले में मजबूत शुरुआत, फिर लड़खड़ाई टीम
राजस्थान की शुरुआत काफी दमदार रही थी। पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट खोए 63 रन बना लिए थे। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी अच्छी लय में दिख रही थी। लेकिन जैसे ही पहला विकेट गिरा, टीम बिखरने लगी। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप
राजस्थान का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। रियान पराग, ध्रुव जुरेल और फरेरा जल्दी आउट हो गए। इसके अलावा शिमरन हेटमायर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। टीम एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अचानक दबाव में आ गई।
त्यागी का एक ओवर में धमाका
कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ दी। जाडेजा, शिमरन हेटमायर और रवि बिशनोई को आउट किया। इस ओवर के बाद राजस्थान की टीम संभल नहीं पाई।
कोलकाता पर दबाव
अब मैच पूरी तरह कोलकाता की बल्लेबाजी पर निर्भर है। शुरुआत खराब होने के बाद टीम दबाव में है। हालांकि अभी काफी ओवर बाकी हैं। अगर मिडिल ऑर्डर संभल जाता है, तो मैच में वापसी हो सकती है। दूसरी तरफ राजस्थान के गेंदबाज इस मौके को भुनाना चाहेंगे। मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।











