प्रगनानंद की चाल में फंसा जर्मन ग्रैंडमास्टर: कीमर को दी करारी शिकस्त, जीत के साथ 9-3 की बनाई बढ़त

कीमर को दी करारी शिकस्त, जीत के साथ 9-3 की बनाई बढ़त

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को मात देकर ग्रैंड चेस टूर के आखिरी इवेंट के फाइनल में पहुंचने की अपनी स्थिति मजबूत कर ली। जीत के साथ प्रगनानंद ने 9-3 की बढ़त हासिल कर ली है और अब वह फाइनल में जगह बनाने से सिर्फ छह अंक दूर हैं। हालांकि मुकाबले की शुरुआत भारतीय खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रही और कीमर ने शुरुआती दौर में बोर्ड पर दबदबा बनाए रखा।

सफेद मोहरों से खेल रहे प्रगनानंद को शुरुआत में मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। कीमर के पास उनकी बिशप ओपनिंग का फायदा उठाकर सफेद राजा पर हमला करने का मौका भी था। इसके बावजूद जर्मन खिलाड़ी एक टैक्टिकल ट्रिक में फंस गए। उन्हें नाइट के बदले रूक तो हासिल हुआ, लेकिन इसके बाद स्थिति प्रगनानंद के पक्ष में चली गई।

55वीं चाल पर कीमर ने मानी हार

मुकाबला आगे बढ़ने के साथ प्रगनानंद की स्थिति मजबूत होती गई। वह कीमर के राजा को चेकमेट के करीब पहुंच चुके थे। इसके बाद कीमर ने अपनी 55वीं चाल पर मुकाबला छोड़ दिया। इस जीत ने प्रगनानंद को टूर्नामेंट के फाइनल की दहलीज पर पहुंचा दिया है।

कारुआना और वेस्ली का मुकाबला ड्रॉ

दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना और वेस्ली सो आमने-सामने थे। कारुआना जीत की स्थिति में पहुंचने के बावजूद बढ़त कायम नहीं रख सके। हार के करीब पहुंच चुके वेस्ली ने कारुआना की गलतियों का फायदा उठाया और मुकाबले को किंग एंड पान्स एंडगेम में ड्रॉ कराने में सफल रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।