चिन्नास्वामी में आरसीबी की चौथी जीत: लखनऊ को 5 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची टीम, 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल

16 अप्रैल 2026
लखनऊ को 5 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची टीम, 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 5 विकेट से हराया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने लखनऊ को 20 ओवर में 146 रन पर रोक दिया। मिचेल मार्श (40), मुकुल चौधरी (39) और आयुष बडोनी (38) ने अहम पारियां खेलीं, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

आरसीबी की ओर से रसिख सलाम ने 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट हासिल किए।

कोहली की पारी से आसान हुआ लक्ष्य

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत थोड़ी डगमगाई, लेकिन विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 49 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला।

कप्तान रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 14-14 रन बनाकर टीम को 16वें ओवर में जीत दिला दी।

रसिख सलाम ने की धारदार गेंदबाजी
रसिख सलाम ने की धारदार गेंदबाजी

मैच के अहम मोड़

  1. विराट कोहली 49 रन पर आउट होकर अर्धशतक से चूके।
  2. रसिख सलाम की घातक गेंदबाजी ने लखनऊ की पारी को समेटा।
  3. 13वें ओवर में प्रिंस यादव के दो विकेट से बढ़ा रोमांच।
  4. टिम डेविड और शेफर्ड की साझेदारी ने मैच खत्म किया।

प्रिंस यादव ने दिलाए झटके, लेकिन नाकाफी

लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 3 विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। उन्होंने एक ही ओवर में पाटीदार और जितेश शर्मा को आउट कर मैच में रोमांच बढ़ाया, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण टीम जीत से दूर रह गई।

रिषभ पंत को लगी चोट।
रिषभ पंत को लगी चोट।

पंत की चोट बनी चिंता

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत मैच के दौरान चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए थे। हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।