आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस: फॉर्म में बेंगलुरु के सामने टाइटंस की अग्निपरीक्षा, आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

30 अप्रैल 2026
फॉर्म में बेंगलुरु के सामने टाइटंस की अग्निपरीक्षा, आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

आईपीएल के इस सीजन में गुरुवार को होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। एक तरफ शानदार लय में चल रही आरसीबी की टीम है तो दूसरी तरफ निरंतरता की तलाश में जुटी जीटी की टीम। टूर्नामेंट अब अपने मध्य चरण में पहुंच चुका है। ऐसे में हर मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद अहम होता जा रहा है। गुजरात की टीम ने अब तक आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ संतुलित लेकिन अस्थिर प्रदर्शन किया है। वहीं आरसीबी ने आठ में से छह मैच जीतकर मजबूत स्थिति बना ली है। टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है और उसका आत्मविश्वास काफी ऊंचा नजर आ रहा है।

आरसीबी की सफलता के पीछे उसकी गेंदबाजी यूनिट का बड़ा योगदान रहा है। खासकर भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड की जोड़ी ने विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। भुवनेश्वर अपनी स्विंग से शुरुआती ओवरों में विकेट निकाल रहे हैं। वहीं हेजलवुड अपनी सटीक लाइन-लेंथ और उछाल से बल्लेबाजों को बांधे रखते हैं। बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या की विविधता भरी गेंदबाजी टीम को और मजबूती देती है। इस संतुलित अटैक के सामने रन बनाना आसान नहीं होता।

टॉप ऑर्डर पर टिकी है गुजरात की उम्मीद

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक उसके टॉप ऑर्डर पर निर्भर रही है। शुभमन गिल, सई सुदर्शन और जास बटलर ने टीम के लिए ज्यादातर रन बनाए हैं। हालांकि मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। सुंदर ने कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी दिखाई है लेकिन फिनिशर की भूमिका निभाने वाले राहुल तेवतिया और शाहरुख खान अभी तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने संतुलन के लिए जेसन होल्डरको शामिल किया है। जिससे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गहराई आए।

पिछले मुकाबले में आरसीबी का दबदबा

दोनों टीमों के बीच हाल ही में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने अपना दबदबा दिखाया था। उस मैच में बेंगलुरु ने 200 से ज्यादा का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। इससे टीम का मनोबल काफी बढ़ा है। दूसरी ओर गुजरात अपने घरेलू मैदान पर भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मोटेरा में खेले गए तीन मैचों में उसे दो में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है।

युवा खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें

आरसीबी के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन भी चर्चा में है। जैकब बेथेल को पिछले दो मैचों में मौका मिला लेकिन वह खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब वह विराट कोहली के साथ अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। बेथेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है और किसी भी समय बड़ा स्कोर कर सकते हैं। ऐसे में गुजरात को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।

कप्तान का फोकस

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने हाल ही में कहा था कि टीम का फोकस हर मैच पर अलग-अलग है। उन्होंने साफ किया कि लंबा टूर्नामेंट है और निरंतरता बनाए रखना जरूरी है। टीम की सबसे बड़ी ताकत यही है कि हर मैच में कोई न कोई खिलाड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है। इससे ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक बना हुआ है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।