सोना-चांदी में आई नरमी: सिल्वर 4,421 और गोल्ड 552 रुपये हुआ सस्ता, 1.50 लाख रुपये हुआ 10 ग्राम सोना

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और निवेशकों की बदली रणनीति के बीच मंगलवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत में 4,421 रुपए की बड़ी कमी आई है। इसके बाद इसका भाव घटकर 2.47 लाख रुपए प्रति किलो रह गया। इससे पहले चांदी 2.51 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 552 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया।
हालांकि ताजा गिरावट के बावजूद वर्ष 2026 में सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। इसी तरह चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.47 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। यानी दोनों कीमती धातुओं में इस वर्ष अब तक करीब 17 हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सोना खरीदते समय बरतें सावधानी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना खरीदते समय ग्राहकों को केवल बीआईएस हॉलमार्क वाला प्रमाणित आभूषण ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की आधिकारिक गारंटी माना जाता है। इसके अलावा खरीदारी से पहले विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से उस दिन के सोने और चांदी के ताजा भाव की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों के रुख के अनुसार आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









