जेपी मार्गन का गैलेंट इस्पात में बड़ा निवेश: शेयर में जबरदस्त उछाल, निवेशकों का भरोसा बढ़ा

23 अप्रैल 2026
 शेयर में जबरदस्त उछाल, निवेशकों का भरोसा बढ़ा

गोरखपुर की इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी और पॉजिटिव खबर सामने आई है। अमेरिकी फाइनेंशियल दिग्गज जेपी मार्गन चेस एंड कंपनी ने गैलेंट इस्पात लिमिटेड में 25 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू तेजी से बढ़ी है। गैलेंट इस्पात का मार्केट कैप अब 20 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह उपलब्धि सिर्फ कंपनी के लिए नहीं, बल्कि पूरे गोरखपुर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है। निवेश के बाद कंपनी को ग्लोबल लेवल पर नई पहचान मिली है। इंडस्ट्री में इसकी साख और मजबूत हुई है।

गैलेंट इस्पात का शेयर परफॉर्मेंस भी चर्चा में है। कंपनी का शेयर 10 रुपये की फेस वैल्यू से शुरू हुआ था। अब यह 850 रुपये प्रति शेयर से ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह ग्रोथ कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल पोजिशन को दिखाती है। निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह का ग्रोथ स्टेबल बिजनेस मॉडल और सही मैनेजमेंट का रिजल्ट होता है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट आने से कंपनी को और मजबूती मिलेगी। साथ ही नए निवेशकों का इंटरेस्ट भी बढ़ेगा।

चार दशक का सफर

गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने इस निवेश को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि करीब 40 साल पहले शुरू हुए इस सफर में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कंपनी को इस स्तर का इंटरनेशनल निवेश मिलेगा। यह सिर्फ कंपनी की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह गोरखपुर के लिए भी गर्व का पल है। अब शहर की पहचान सिर्फ एक पारंपरिक शहर के रूप में नहीं, बल्कि एक उभरते इंडस्ट्रियल हब के रूप में भी हो रही है।

मजबूत फाइनेंशियल बेस बना वजह

कंपनी के डायरेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि यह निवेश कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी को देखते हुए किया गया है। गैलेंट इस्पात का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस लगातार बेहतर रहा है। स्टील सेक्टर में कंपनी की पकड़ मजबूत है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने टेक्नोलॉजी, प्रोडक्शन और क्वालिटी पर लगातार काम किया है। इसी वजह से इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स का भरोसा बना है। यह निवेश भविष्य की योजनाओं को और गति देगा।

स्टील सेक्टर में मजबूत स्थिति

गैलेंट इस्पात ने स्टील इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी का फोकस क्वालिटी प्रोडक्ट और कॉस्ट एफिशिएंसी पर रहा है। इसके चलते कंपनी ने मार्केट में अपनी मजबूत पोजिशन बनाई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के बढ़ने से स्टील की डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में गैलेंट इस्पात जैसी कंपनियों के पास ग्रोथ के अच्छे मौके हैं। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट से कंपनी इन अवसरों का बेहतर फायदा उठा सकती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।