शुरुआती कारोबार में दबाव में शेयर बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, कच्चे तेल में तेजी का असर

35 मिनट पहले
सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, कच्चे तेल में तेजी का असर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटकर 77,200 के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,150 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला। इससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बने रहे।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया गया। करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के साथ हुए समझौते को समाप्त मानने संबंधी बयान के बाद इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। इसका असर निवेशकों की धारणा पर भी पड़ा।

पिछले कारोबारी दिन रही थी तेजी

इसके पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 828 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,569 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 244 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में बाजार ने मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के दबाव में कमजोर रुख अपनाया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।