गोल्ड-सिल्वर में फिर उछाल: चांदी 2.66 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंची, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

1 घंटा पहले
चांदी 2.66 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंची, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में 760 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। जिसके बाद इसका भाव 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चांदी 2,950 रुपये की छलांग लगाकर 2.66 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

कीमती धातुओं के बाजार में पूरे वर्ष तेजी का रुख बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में लगभग 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में करीब 36 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। निवेशकों के लिए सोना और चांदी दोनों सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में उभरकर सामने आए हैं। जिसके चलते मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। इसी वजह से घरेलू बाजार में भी तेजी का माहौल बना हुआ है।

खरीदारी से पहले बरतें सावधानी

एक्सपर्ट्स ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि सोने की खरीदारी करते समय केवल बीआईएस हॉलमार्कयुक्त आभूषण ही खरीदें। साथ ही खरीदारी से पहले विभिन्न स्रोतों से उस दिन की बाजार कीमत की पुष्टि अवश्य करें। इससे उपभोक्ता सही मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सोना खरीद सकेंगे। किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।