अमेरिका ने मनाया आजादी के 250 साल का जश्न: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्र को किया संबोधित, देशभर में भव्य समारोह

1 घंटा पहले
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्र को किया संबोधित, देशभर में भव्य समारोह

अमेरिका ने अपनी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य समारोह आयोजित किए। फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी सहित सभी 50 राज्यों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत समारोहों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में हुआ। जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्र को संबोधित किया।

वॉशिंगटन डीसी में मुख्य समारोह से पहले तेज बारिश और खराब मौसम की आशंका के कारण कार्यक्रम कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल मॉल को अस्थायी रूप से खाली कराया गया था। मौसम सामान्य होने के बाद लोगों को दोबारा प्रवेश दिया गया और कई घंटे के इंतजार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपना संबोधन शुरू किया। व्हाइट हाउस के अनुसार संबोधन के बाद नेशनल मॉल में देश के इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी का आयोजन किया जाना है।

आज का दिन टाला नहीं जा सकता

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद इस ऐतिहासिक आयोजन को स्थगित करने का कोई सवाल नहीं था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने का यह अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे तय तारीख पर ही मनाया जाना चाहिए।

देशभर में हुए विशेष आयोजन

फिलाडेल्फिया में दोपहर 12 बजे ऐतिहासिक घंटियां बजाकर समारोह की शुरुआत की गई। इंडिपेंडेंस मॉल में अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विशेष दृश्य और प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों में शामिल हुए। गौरतलब है कि 4 जुलाई 1776 को उत्तरी अमेरिका की 13 ब्रिटिश कॉलोनियों ने 'डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' जारी कर ब्रिटेन से अलग होने की घोषणा की थी। इसी ऐतिहासिक घटना के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष के राष्ट्रीय समारोह को 'अमेरिका 250' नाम दिया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।