भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू: कई आयातित उत्पाद होंगे सस्ते, व्यापार को मिलेगा नया विस्तार

भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) बुधवार से प्रभावी हो गया। समझौते के लागू होने के साथ ही भारत में यूके से आने वाली कारें, व्हिस्की, कपड़े, फुटवियर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत कई उत्पाद अपेक्षाकृत सस्ते हो जाएंगे। वहीं भारतीय उत्पादों को भी यूके के बाजार में बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि अधिकांश वस्तुओं पर अब शून्य शुल्क के साथ निर्यात किया जा सकेगा।
एफटीए के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पाद अब यूके में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि यूके के 99 प्रतिशत उत्पाद भारत में औसतन तीन प्रतिशत टैरिफ पर आयात होंगे। दोनों देशों को उम्मीद है कि इस समझौते से वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 120 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
तीन साल की बातचीत के बाद मिला अंतिम रूप
इस समझौते को अंतिम रूप देने से पहले दोनों देशों के बीच करीब तीन वर्षों तक 14 दौर की वार्ता हुई थी। इसके बाद 24 जुलाई 2025 को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने बताया ऐतिहासिक कदम
समझौते के लागू होने से पहले भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसे दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह मुक्त व्यापार समझौता भारत और यूके की साझेदारी को नई गति देगा और दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास के नए अवसर खोलेगा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









