अमेरिका के अलास्का में चार्टर्ड प्लेन क्रैश: दो पायलट समेत आठ की गई जान, सर्च ऑपरेशन जारी

दो पायलट समेत आठ की गई जान, सर्च ऑपरेशन जारी

अमेरिका के प​श्च​िमी अलास्का में चार्टर्ड प्लेन क्रेश हो गया। हादसे में दो पायलट समेत आठ लोगों की जान चली गयी। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है।

अ​धिकारियों के अनुसार, विमान में दो पायलट और छह यात्री थे। चार्टर्ड प्लेन आठ लोगों को ले जा रहा एक दो इंजन वाला सेसना चार्टर विमान गुरुवार को एंकोरेज से केप न्यूएनहैम जाते समय पश्चिमी अलास्का में एक दूरस्थ रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह चार्टर प्लेन गुड न्यूज बे से लगभग 40 मील दक्षिण में स्थित केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। यहां एक वायु सेना की हवाई पट्टी है और लंबी दूरी के रडार स्टेशन तक पहुंच प्रदान करती है। उन्होंने आगे बताया कि एनटीएसबी, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव समन्वय केंद्र दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।