पाकिस्तान की म​स्जिद में नामाज के दौरान ब्लास्ट: पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों की मौत, 50 से अ​धिक घायल

18 सितंबर 2026
पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों की मौत, 50 से अ​धिक घायल

पाकिस्तान के कोहाट जिले में पुलिस लाइन के निकट स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गये। यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले में स्थित पुरानी पुलिस लाइन के निकट बनी मस्जिद में हुआ।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोहाट पुलिस लाइन की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले में मारे गये लोगों में पांच पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं।

विस्फोट से म​स्जिद के बाहर हुआ गड्ढा

जिला मुख्यालय अस्पताल के एमएस ताहिर अली शाह के हवाले से पता चला कि विस्फोट के बाद अस्पताल में 15 शव लाए गये जबकि 50 से अधिक घायलों को भर्ती कराया गया। घायलों में से ज्यादातर नमाजी थे और विस्फोट से मस्जिद के बाहर गड्ढा हो गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

‘रेस्क्यू 1122 खैबर पख्तूनख्वा’ के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी के अनुसार, सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों में से कई लोगों को प्रारंभिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।