गोरखपुर में आज 5 घंटे होगी बिजली कटौती: 10 से 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, कई इलाके होंगे प्रभावित

गोरखपुर|1 घंटा पहले
10 से 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, कई इलाके होंगे प्रभावित

शहर में आज सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और बिजली उपकरणों के मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने अलग-अलग उपकेंद्रों के लिए कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद रहेगी। कुछ क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली नहीं आएगी, जबकि कुछ इलाकों में तीन से चार घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन को देखते हुए पानी भरने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने और अन्य जरूरी बिजली संबंधी काम पहले ही निपटा लें।

राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के फेस-3, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम और कृष्णानगर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इसी दौरान दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंतनगर फीडर और पादरी बाजार उपकेंद्र के पादरी बाजार, जंगल धूषण, लक्ष्मीपुर, सरस्वती पुरम और न्यू फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जंगल कौड़िया और सहजनवा में भी शटडाउन

जंगल कौड़िया उपकेंद्र और सहजनवा तहसील के उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। सहजनवा तहसील उपकेंद्र पर इस अवधि में आइसोलेटर (टीपीएमओ) बदलने का काम किया जाएगा। विभाग के मुताबिक, निर्धारित मेंटेनेंस पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

खोराबार में तीन घंटे का पावर कट

खोराबार उपकेंद्र पर पैनल और ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के साथ मेंटेनेंस का काम होगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान दिव्य नगर, रानिडीहा, आवास विकास, आदर्श नगर, सिंघाड़िया और नंदानगर एयरपोर्ट के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, बक्शीपुर, बक्शीपुर न्यू और दुर्गाबाड़ी उपकेंद्रों पर लाइनों व ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण किया जाएगा। इनसे जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कटौती रहेगी। बक्शीपुर के नसीराबाद और ऊंचवा, बक्शीपुर न्यू के निजामपुर तथा दुर्गाबाड़ी के अंधियारीबाग फीडर से जुड़े इलाके इसकी जद में रहेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।