गोरखपुर में देवर पर रेप का आरोप: जमानत पर बाहर आने के बाद दी धमकी, पहले भी दर्ज है छेड़छाड़ की FIR

गोरखपुर|19 घंटे पहले
जमानत पर बाहर आने के बाद दी धमकी, पहले भी दर्ज है छेड़छाड़ की FIR

चौरी चौरा क्षेत्र की विवाहिता ने अपने अविवाहित देवर पर घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि देवर के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ और मारपीट की FIR दर्ज कराई थी। करीब एक महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह उसे धमकाने लगा था। 17 सितंबर की रात घर में अकेला पाकर उसने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता ने अपनी सास के साथ गोरखपुर जोन के ADG से शिकायत की। उसने मेडिकल जांच कराने, FIR दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़िता ने ADG को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि देवर काफी समय से उस पर गलत नीयत रखता था और पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। इस मामले में चौरी चौरा थाने में केस दर्ज कराया गया था। पीड़िता के मुताबिक, करीब एक महीने पहले जमानत पर बाहर आने के बाद देवर उसे धमकाता था। वह कथित तौर पर कहता था कि जमानत हो गई है और अब उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता का आरोप है कि वह जबरन शारीरिक संबंध बनाने की धमकी भी देता था।

सास के आने पर आरोपी के भागने का दावा

पीड़िता के अनुसार, 17 सितंबर की आधी रात वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान देवर झोपड़ी में घुस आया और डराने-धमकाने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। इसी बीच सास की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि सास के पहुंचने से उसकी जान बची।

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

ADG कार्यालय में शिकायत मिलने के बाद जनसुनवाई के दौरान संबंधित थाना और क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चौरी चौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पहले भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि घर में काफी समय से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।