तरकुलहा मेले में तीन दुकानें जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जला

गोरखपुर|17 घंटे पहले
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जला

चौरी चौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा मेला परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पहले खिलौने और प्रसाद की दुकान में लगी। कुछ ही देर में लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मेला परिसर में दुकानें लगी थीं। इसी दौरान एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद दुकानदारों ने आग देखकर शोर मचाया और भगदड़ का माहौल बन गया। आग फैलने से अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानों का सामान बचाने में जुट गए। आग की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज सौरभ झा के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया। हालांकि तब तक तीन दुकानों में रखा सामान जल चुका था। आग की चपेट में बर्तनों की दुकान भी आ गई। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, आग में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान नष्ट हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इन्हीं दुकानों से उनके परिवारों का भरण-पोषण होता था। सामान जलने के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस और फायर टीम ने घटना की जानकारी जुटाई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।