मशहूर सिंगर ओलिवर ट्री की मौत: हादसे में कुल 6 लोगों ने गंवाई जान, उड़ान के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए

15 जून 2026
हादसे में कुल 6 लोगों ने गंवाई जान, उड़ान के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए

ब्राजील में हुए एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में इंटरनेशनल लेवल पर प्रसिद्ध सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री सहित छह लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। जिसके बाद दोनों विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गए। हादसे में किसी के बचने की सूचना नहीं है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और विमानन सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह दुर्घटना रियो डी जेनेरियो क्षेत्र में हुई। जहां दो हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हेलीकॉप्टर नियंत्रण खो बैठे और जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आग लग गई। जिससे राहत एवं बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आईं। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

कई देशों में निर्धारित थे उनके कार्यक्रम

हादसे में 32 वर्षीय सिंगर ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के लोकप्रिय यूट्यूबर और कॉमेडियन गैस्पर प्रिम उर्फ गैस्पी, लुकास विग्नेल, लुकास ब्रिटो चावेस तथा दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट एलेक्जेंड्रे सूजा और चार्ल्स मार्सिलैक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ओलिवर ट्री अपने इंटरनेशनल संगीत दौरे पर थे। आने वाले महीनों में यूरोप, अमेरिका तथा एशिया के कई देशों में उनके कार्यक्रम निर्धारित थे।

संगीत और डिजिटल दुनिया में बड़ी क्षति

ओलिवर ट्री आधुनिक पॉप, इलेक्ट्रॉनिक और अल्टरनेटिव म्यूजिक के अनूठे मिश्रण के लिए विश्वभर में लोकप्रिय थे। उनके चर्चित गीत "लाइफ गोज ऑन" और "मिस यू" ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई थी। वहीं गैस्पी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपने हास्यपूर्ण स्ट्रीट इंटरव्यू के लिए प्रसिद्ध थे। उनके लाखों फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स थे।

फोरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

रियो डी जेनेरियो स्टेट सिविल पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। विमानन दुर्घटना जांच एजेंसी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या अन्य किसी कारण की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इस हादसे ने वैश्विक मनोरंजन जगत और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।