जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन जकार्ता में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और गर्मजोशी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। नौवीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है तथा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

व्यापार और प्रवासी भारतीयों पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के उद्योगपतियों के साथ राउंडटेबल बैठक करेंगे और जकार्ता में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह मंगलवार रात न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।

अपडेट्स

07 जुलाई 2026

भारतीय बच्चों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

07 जुलाई 2026

डेलीगेट्स से मिले पीएम मोदी

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।