दो साल बाद जुटा INDIA ब्लॉक: दिल्ली में विपक्षी नेताओं की अहम बैठक शुरू, उद्धव ठाकरे वर्चुअल माध्यम से बैठक में हुए शामिल

नई दिल्ली|08 जून 2026
दिल्ली में विपक्षी नेताओं की अहम बैठक शुरू, उद्धव ठाकरे वर्चुअल माध्यम से बैठक में हुए शामिल

राष्ट्रीय राजधानी स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें देश के विभिन्न विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। करीब दो वर्ष के अंतराल के बाद हो रही इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और विपक्षी एकजुटता के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव तथा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संसद के आगामी सत्र और विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस ने दावा किया है कि बैठक में INDIA ब्लॉक से जुड़े 23 विपक्षी दलों ने भागीदारी की है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

टीवीके को नहीं किया गया आमंत्रित

सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी टीवीके (TVK) को इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक विपक्षी दलों के बीच समन्वय मजबूत करने और भविष्य की राजनीतिक रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।