दिल्ली में आज से मिलेगा सस्ता प्याज: 35 रुपये किलो में होगी बिक्री, 1.21 लाख टन बफर स्टॉक से होगी सप्लाई

नई दिल्ली|27 अगस्त 2026
35 रुपये किलो में होगी बिक्री, 1.21 लाख टन बफर स्टॉक से होगी सप्लाई

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली में प्याज की खुदरा बिक्री 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर शुरू करने का फैसला किया है। गुरुवार से शुरू होने वाली इस बिक्री का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे। दिल्ली के अलावा चेन्नई, मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी में भी सस्ती दर पर प्याज की आपूर्ति भेजी जा रही है। सरकार ने यह कदम बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उठाया है।

उपभोक्ता मामले मंत्रालय के सीनियर अधिकारी के मुताबिक, खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा प्याज 2026 के लिए उत्पादक राज्यों में बनाए गए 1.21 लाख टन के बफर स्टॉक से लिया गया है। इसकी बिक्री नाफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से की जाएगी। एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनिस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि गुरुवार से दिल्ली में रियायती दर पर बिक्री शुरू होगी। सप्ताहांत तक इसे एनसीआर के अन्य इलाकों तक भी विस्तार दिया जाएगा। एनसीसीएफ के पास 62 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक है।

नासिक से दिल्ली पहुंचेगा 400 टन प्याज

महाराष्ट्र के नासिक से ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए 400 टन प्याज दिल्ली लाया जा रहा है। इसके गुरुवार तक राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। एनसीसीएफ इस प्याज की खुदरा बिक्री करीब 100 केंद्रीय भंडार स्टोर के माध्यम से करेगा। इसके अलावा 300 आउटलेट पर बिक्री शुरू करने के लिए मदर डेयरी के साथ बातचीत चल रही है। उपभोक्ताओं तक सीधे प्याज पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन भी मैदान में उतारी जा रही हैं।

15 मोबाइल वैन के जरिए बेचा जाएगा प्याज

शुरुआत में 15 मोबाइल वैन के जरिए प्याज बेचा जाएगा। इनकी संख्या परसों तक बढ़ाकर 40 करने की योजना है। एनिस जोसेफ चंद्रा के अनुसार, रेल रेक के जरिए आने वाली प्याज की खेप का इस्तेमाल चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और अन्य शहरों में रियायती बिक्री के लिए भी किया जाएगा। इससे दिल्ली के साथ दूसरे शहरों में भी उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।