आगरा में मेले से लापता युवती का मिला शव: परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, जांच में जुटी पुलिस

थाना सैंया क्षेत्र के ग्राम नदीम में रविवार शाम मेले से लापता हुई युवती का शव सोमवार सुबह पेड़ से लटका मिला। युवती पुराने बाबू महाराज के मेले में गई थी। वहां से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजन फिर खोजबीन में जुटे थे, तभी युवती का शव पेड़ से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना सैंया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।










