आगरा में हावड़ा एक्सप्रेस से जा रहे जवान की मौत: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, धड़ से अलग थी गर्दन

आगरा|
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, धड़ से अलग थी गर्दन

जिले में अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जवान का शव दो हिस्सों में था और गर्दन धड़ से अलग पड़ी मिली। गांव वालों की सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को जवान की जेब से आईडी कार्ड और टिकट मिले। इनके आधार पर उनकी पहचान राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर निवासी नैनाराम के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, नैनाराम पत्नी शोभा और बेटे के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। शव जिला मुख्यालय से करीब 26 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

अभी यह साफ नहीं है कि नैनाराम की मौत ट्रेन से गिरने, ट्रैक पार करने या ट्रेन से कूदने के कारण हुई। पुलिस घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए उनकी पत्नी और बेटे से पूछताछ कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।