बिहार में सड़क हादसे में गोरखपुर के युवक की मौत: खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर, क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन

गोरखपुर|
खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर, क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन

बिहार के बक्सर जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र स्थित गजपुर बाजार निवासी ऋषि यादव (25) की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए।

हादसे में ऋषि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें क्षतिग्रस्त वाहन के मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

कब्जे में दोनों ट्रेलर

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बक्सर भेज दिया। घटना की सूचना परिवार तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रेलरों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।